मेट्रो से पुणे में होगा बड़ा बदलाव : मुख्यमंत्री फडणवीस 

पुणे | समाचार ऑनलाइन 

पुणे शहर और आईटी हब माने जाने वाले हिंजवड़ी में पिछले कई समय से ट्रैफिक समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे निजात व जल्दी सफर तय करने के लिए बहुचर्चित पुणे मेट्रो परियोजना का काम शुरू है। जिसमे हिंजवडी से शिवाजीनगर तक मेट्रो पर काम शुरू है। पुणे मेट्रो 3 परियोजना के कार्य का प्रकल्प प्रदान पत्र (लेटर ऑफ अवॉर्ड) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण की ओर से ट्रेल अर्बन ट्रान्सपोर्ट प्रा. लि. (टी यु टी पी एल) – सिमेन्स कंपनी को दिया गया।  राज्य के सभी मेट्रो के लिए विशेष रूप से पुणे मेट्रो शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री फडणवीस ने पहल की है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0aa5ac1a-c7ce-11e8-aea2-c7b6cfc9485c’]

पुणे मेट्रो 3 के हिंजवडी से शिवाजीनगर मार्ग पर यह संपूर्ण एलिवेटेड प्रकल्प है, जो सार्वजनिक निजी भागीदारी तर्ज पर चलाया जाएगा।  इसमें महाराष्ट्र सरकार के साथ टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेल अर्बन ट्रान्सपोर्ट प्रा. लि. (टी यु टी पी एल) और सिमेन्स भागीदार हैं।  इन कंपनियों को आज से कार्य शुरू करने का आदेश दिया गया।

पुणे महानगरपालिका में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी

इस दौरान पुणे के पालकमंत्री गिरीश बापट, प्राधिकरण के महानगर आयुक्त किरण गित्ते, टाटा सन्स के ग्रुप चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखर, टाटा ग्रुप के बुनियादी सुविधा, संरक्षण एवं ऐरोस्पेस विभाग के अध्यक्ष बनमाली अगरवाला, बुनियादी सुविधा एवं नागरी यातायात विभाग के प्रमुख संजय उबाले, सिमेन्स के जागतिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी राल्फ हसीलबाचेर, व्यवस्थापकीय संचालक सुनील माथूर, सिमेन्स के औद्योगिक एवं वित्त विभाग के कार्यकारी अधिकारी ॲथोनी कॅसियानो, टाटा प्रोजेक्ट लि. के व्यवस्थापकीय संचालक विनायक देशपांडे आदि उपस्थित थे. श्री. गित्ते ने टाटा कंपनी के श्री. उबाले और श्री. कॅसियानो को प्रदान पत्र दिया गया।

[amazon_link asins=’B0073QJ32A,B018KII2SA,B008QE1OIO’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2f7e32b5-c7ce-11e8-87a0-bd16121098a5′]

इस दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि, नई मेट्रो रेलवे नीति के अंतर्गत यह पहला परियोजना है। पुणे के लिए यह महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसके लिए राज्य सरकार संपूर्ण सहयोग करेगा।  इस परियोजना को जितना जल्दी हो सके पूरा करे।

[amazon_link asins=’B06XH22W9B,B009DA69W6′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a811f6c3-c7ce-11e8-b054-cf567c69f53f’]

परियोजना की विशेषताएं –

देश का पहला सार्वजनिक निजी भागीदारी का परियोजना, राजीव गांधी इन्फोटेक पार्क, हिंजवडी से शिवाजीनगर संपूर्ण एलिवेटेड मार्ग, करीब तीन सालों में परियोजना को पूरा करने का उद्देश, कुल 23.3 किमी का काम, 23 मेट्रो स्टेशन होंगे, एक समय में 33 हजार यात्री यातायात की क्षमता, लगभग एक हजार सीधे रोजगार निर्मिति, कुल 8,313 करोड़ का परियोजना है।

 [amazon_link asins=’B0073QJ32A,B018KII2SA’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b63818de-c7ce-11e8-aa88-5b8d55ac2cfe’]