बड़ी खबर : ‘इस’ फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम पर हुई 60 लाख की धोखाधड़ी, हुई गिरफ़्तारी  

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अपने बॉलीवुड फेवरेट एक्टर-एक्ट्रेस के लिए फैंस क्या-क्या नहीं करते। इसी से संबंधित एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें एक शख्स धोखाधड़ी का शिकार हो गया। दरअसल एक शख्स फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस से मिलने की तमन्ना में ठगी का शिकार हो गए। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या हैं पूरा मामला – 

तमिलनाडु के रामानाथापुरम शहर में एक शख्स जो काजल अग्रवाल का बहुत बड़ा फैन है, उसे काफी समय से अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस से मिलने की तमन्ना थी।  इस फैन पर काजल अग्रवाल की दीवानगी कुछ इस कदर सवार थी कि वो उनसे मिलने के लिए कुछ भी करने को तैयार था। इस शख्स को एक वेबसाइट का पता चला जो उसे काजल अग्रवाल से मिलवा सकती थी। फ्रॉड वेबसाइट ने फैन को काजल अग्रवाल से मिलवाने की बात कही और ये शख्स मान भी गया।

image.png

कई बार किये पैसे ट्रांसफर – 
काजल के फैन ने इस बेवसाइट के चैट बॉक्स पर जाकर पूछताछ की। जिसके बाद वेबपेज मेकर्स की ओर से उससे 50 हजार रुपये और पर्सनल डिटेल्स मांगे गए. इस शख्स ने एक बार भी नहीं सोचा और तुरंत 50 हजार ट्रांस्फर कर दिए। जिसके बाद कई बार आरोपी ने फैन से पैसे मांगे। हालांकि जब कई बार पैसे भेजने के बाद भी के साथ मीटिंग की डिटेल्स नहीं शेयर की गईं तो इस शख्स को शक हुआ। जिसके बाद वह पुलिस के पास जा पंहुचा। लेकिन तब तक ये क्रेजी फैन इस वेबसाइट को कुल 60 लाख रुपए दे चुका था।

पैसे देने से माना करने पर फैन को मिली धमकी –
पैसे देने से माना करने पर फैन को धमकी मिल रही थी। दरअसल  शख्स ने जब पैसे देने से मना किया तो वेबसाइट के ओनर ने उसकी पर्सनल डीटेल्स और फोटोज लीक करने की धमकी दी। इस घटना से काजल अग्रवाल का ये फैन काफी तनाव में भी आ गया था और उसने अपना घर छोड़ दिया था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार – 
मामला दर्ज़ करने के बाद पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुट गयी। जांच में पुलिस को पता चला कि  इस ठगी करने वाली वेबसाइट को एक लुटेरे गैंग के लोग मिलकर चला रहे है। साथ घर छोड़े क्रेजी फैन को पुलिस ने कोलकाता से ढूंढ़ निकाला। वहीं आरोपी को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। आरोपी का नाम श्रवणकुमार है।