बड़ी खबर : 6 महीने बाद अर्थव्यवस्था में आई रफ्तार, जीडीपी ग्रोथ 4.5% से बढ़कर 4.7% हुई

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर में देश की आर्थिक जीडीपी विकास दर 4.5 फीसदी से बढ़कर 4.7 फीसदी हो गई है। इससे पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ घटकर 4.5 फीसदी के स्तर पर आ गया थी। पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में विकास दर 5 फीसदी पर थी। मौजूदा वित्त वर्ष 2019-20 में छह महीने बाद जीडीपी विकास दर में ग्रोथ लौटी है।

जानकारों का मानना है कि आर्थिक आंकड़ों में सुधार अच्छा संकेत है। लेकिन, इसके 5 फीसदी के ऊपर जाने पर ग्रोथ की पूरी पिक्चर साफ होगी। बता दें कि जीडीपी किसी भी देश की आर्थिक सेहत को मापने का सबसे जरूरी पैमाना है। जीडीपी किसी खास अवधि के दौरान वस्तु और सेवाओं के उत्पादन की कुल कीमत है। भारत में जीडीपी की गणना हर तीसरे महीने यानी तिमाही आधार पर होती है। महत्पूर्ण बात यह है कि ये उत्पादन या सेवाएं देश के भीतर ही होनी चाहिए।