बड़ी खबर: ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में नजर आए इस एक्टर की अचानक हुई मौत

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – कुछ दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। साथ ही बॉलीवुड में अच्छी कमाई भी की। इस फिल्म में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में नज़र आये थे। इसी फिल्म से जुड़े एक एक्टर की मौत की खबर सामने आई है।

फिल्म में नजर आए बॉलीवुड एक्टर नवतेज हुंडल की मौत हो गई है। नवतेज हुंडल ने 8 अप्रैल को आखिरी सांस ली। इसकी जानकारी सिंटा ने ऑफिशियल ट्वीट कर दी। सिंटा ने ट्वीट में लिखा कि हम नवतेज हुंडल के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। नवतेज की अचानक मौत हो जाने से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। हालांकि अभी तक उनके मौत की वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि एक्टर का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशीवारा क्रिमेटोरियम में कल सुबह 11 बजे किया।

उरी फिल्म में इस रोल में नज़र आये थे नवतेज हुंडन –
फिल्म में नवतेज ने होम मिनिस्टर का रोल प्ले किया था। नवतेज हुंडन की दो बेटियां हैं। एक बेटी अवंतिका है जो टीवी इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। अवंतिका हुंडल इन दिनों टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में मिहिका का रोल प्ले कर रही हैं। वहीं दूसरी बेटी इंडस्ट्री से दूर है। नवतेज हुंडल ने संजय दत्त के साथ फिल्म ‘खलनायक'(1993) में भी काम किया है।

फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ रियल लाइफ घटना सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।