Big News : विधानसभा का पहला सत्र कल सुबह 8 बजे से शुरू

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र में सियासी तस्वीर मिनट दर मिनट बदलती जा रही है। फडणवीस सरकार ने अजित पवार को अपने साथ लाकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जबकि अजित पवार भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि अब अजित पवार ने डिप्‍टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। अजित के बाद अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस्तीफा दे दिया है।

इस बीच महाराष्ट्र में सियासी दांव पलट गया है। राज्यपाल ने कल सुबह 8 बजे विधानसभा सत्र बुलाया है। कल महाराष्ट्र में विधानसभा का विशेष सत्र चलेगा। वहीं इधर मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि आज संविधान दिवस है। संविधान के मूल्यों की रक्षा का सभी जिम्मेदार लोगों पर दारोमदार है।  लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत है, संविधान में निहित इस सच्चाई को समझने की आज महती आवश्यकता है। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।

कल विधायक लेंगे शपथ –
प्रोटेम स्पीकर कल विधायकों को शपथ दिलाएंगे। आज शाम कालिदास कोलंबकर ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली है। राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। साथ ही राज्यपाल ने कल सुबह 8 बजे विधानसभा सत्र बुलाया है।