बड़ी खबर: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाइवे पर हिमेश रेशमिया की कार का एक्सीडेंट, हालत गंभीर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड स‍िंगर और एक्‍टर ह‍िमेश रेशमिया की कार का एक्सीडेंट हो गया है। यह हादसा मुंबई-पुणे एक्‍सप्रेस वे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, उनके ड्राइवर की हालत गंभीर है। हालांकि हादसे में हिमेश की हालत कैसी है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आया है। ह‍िमेश रेशमिया के ड्राइवर राम रंजन बिहार निवासी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि 45 साल के हिमेश रेशमिया बॉलीवुड का जाना पहचाना चेहरा हैं। उनके गाने खूब पसंद किए जाते हैं। हिमेश को सलमान खान ने ब्रेक दिया था और वह इसका अहसान मानते हैं। हिमेश ने सलमान खान की फिल्म जब प्यार किया तो डरना क्या से डेब्यू किया था। हाल ही में बीते साल टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से दूसरी शादी की थी। दोनों लगभग 8 साल तक लिव इन रिलेशन में रहे थे। हिमेश ने साल 2016 में अपनी पहली वाइफ से तलाक लिया था।

रियलिटी शोज को जज करने के अलावा हिमेश फिल्मों में भी सक्रिय हैं। वे अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी और गुडन्यूज के म्यूजिक डायरेक्टर हैं। हिमेश ने तेरा सुरूर, आप का सुरूर, कर्ज, रेडियो, खिलाड़ी 786 जैसी फिल्मों में काम किया है।