Big News : जान लें घर में आप कितना रख सकते हैं सोना, यह हैं नियम

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – घर में सोना रखने वाले सावधान। दरअसल नियम के मुताबिक, आप घर में कुछ ही ग्राम तक सोना रख सकते है उससे ज्यादा सोने रखने पर आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इसकी जानकरी देनी पड़ेगी। अगर ऐसा नहीं किये तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से नोटिस आ सकता है। बता दें कि घर में सोना रखने की कोई सीमा नहीं है। हालांकि सोने खरीदने पर पक्का बिल जरूरी है। दरअसल इनकम टैक्स विभाग की ओर से पूछताछ पर इन्वॉयस काम आएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सालाना 50 लाख रुपये से ज्यादा इनकम पर घर में रखे सोने की कीमत की जानकारी रिटर्न में देनी होगी। इकनम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक सर्कुलर में कहा था अगर किसी के घर पर छानबीन होती है और सोना पाया जाता है तो उसके कुछ लिमिट्स हैं। शादीशुदा महिलाओं को 500 ग्राम सोने रखने की छूट है। 250 ग्राम अविवाहित महिला के लिए और 100 ग्राम तक पुरुषों को सोना रखने की छूट है।

सरकार ने बदले सोने से जुड़े नियम –
भारत में सोने की ज्वेलरी और कलाकृतियों के लिए BIS हॉल मार्किंग अनिवार्य की जा रही है। रिपोर्ट्स के  मुताबिक,15 जनवरी 2021 से सोने के गहने पर BIS हाल मार्किंग अनिवार्य होगा।  BIS हॉल मार्किंग अनिवार्य होने के बाद अगर कोई ज्वेलर नियमों की अनदेखी करता है तो 1 लाख रुपये का जर्माना और एक साल की सजा हो सकती है।

visit : punesamachar.com