बड़ी खबर : 240 महिलाओं को बना रखा था सेक्स स्लेव, जानवरों से बनवाता था संबंध

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – समाज को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल चर्च से जुड़े एक यूथ ग्रुप लीडर ने कथित तौर पर करीब 240 महिलाओं को सेक्स स्लेव बनाकर रखा था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने कई महिलाओं को अजनबियों और जानवरों तक से संबंध बनाने पर भी मजबूर किया। ये मामला उत्तरी पूर्वी ब्राजील का है। आरोपी का नाम रोनी स्केल्ब है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोनी सेल्स रिप्रजेंटेटिव के तौर पर काम करता था। साथ ही मूरीए नाम के चर्च में वॉलंटियर के रूप में भी जुड़ा था। मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी ने 4 सालों तक 11 राज्यों में इन महिलाओं का शोषण किया। जानकारी में यह भी कहा गया कि 32 साल के आरोपी ने सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर कई फेक प्रोफाइल बनाए थे। इन्हीं प्रोफाइल के जरिए वह महिलाओं के संपर्क में आया। आरोपी महिलाओं को इन्टिमेट वीडियो और तस्वीरों के लिए करीब 2 लाख रुपये तक देने की पेशकश करता था। इसके साथ ही न्यूड तस्वीरें हासिल करने के बाद आरोपी महिलाओं को बैंक ट्रांसफर की फर्जी रसीद भेज देता था। इसके बाद वह महिलाओं को ब्लैकमेल करता था और दोस्तों-रिश्तेदारों को उनके फुटेज भेजने की धमकी देता था।

साथ ही पीड़ित महिलाओं को वीडियो-फोटोज भेजने का धमकी देता था। एक पीड़िता ने बताया कि उससे एक दिन में 20 बार ऐसी तस्वीरें मांगी गई। कई महिलाओं को मिलने के लिए बुलाकर आरोपी ने रेप भी किया जबकि कुछ महिलाओं को अनजान  और जानवरों से संबंध बनवाया। आरोपी महिलाओं को सेक्स कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करता था। इन कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा लिखा होता था कि महिलाएं उन्हें अपने साथ कुछ भी करने की इजाजत देती हैं।

visit : punesamachar.com