बड़ी खबर : पत्रकार मारपीट केस में सलमान खान पर मामला दर्ज़, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। दरअसल 24 अप्रैल 2019 की यह घटना है। जब सलमान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सायकल से जा रहे थे। जिसके बाद पत्रकार अशोक पांडेय ने उनका वीडियो बनाया था। जिसे लेकर सलमान की अशोक पांडेय से जमकर बहस हुई और उनके बॉडीगार्ड द्वारा अशोक का मोबाईल छीन लिया गया था लेकिन कुछ समय बाद सलमान द्वारा मोबाईल वापस कर दिया गया था।

घटना के बाद अशोक ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करना चाहा लेकिन पुलिस ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की थीं। जिसके बाद अब वह अपने वकील के जरिए से कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई और मजिस्ट्रेट से शिकायत दर्ज़ कराया है। जिसके बाद कोर्ट ने डी एन नगर पुलिस को मामले में जांच कर 14 सितंबर तक रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

अशोक पांडेय ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्डों के खिलाफ धारा 323 (चोट पहुंचाने), 392 (लूटपाट) और 506 (आपराधिक धमकी) मामला दर्ज कराया है। पुलिस को कोर्ट की तरफ से जांच के आदेश मिल चुके है। जिसके बाद अब इस केस में सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती है।