बड़ी राहत: अभी इतने रुपए और सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर आने वाले दिनों में एक और खुशखबरी मिल सकती है। जानकारों का मानना है कि अगले 15 दिन में कीमतें 5 रुपये प्रति लीटर तक नीचे आ सकती हैं। उनके मुताबिक, अमेरिका ने ईरान से तेल खरीदने की पाबंदी से भारत, चीन और जापान समेत 8 देशों को अस्थायी रूप से छूट दे दी है। इससे भारत को सबसे ज्यादा फायदा होने की संभावना है।

नोटबंदी के दो साल पूरे : कांग्रेस करेगी राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन

गौरतलब है कि भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा बड़ा उपभोक्ता है। वह अपनी कुल जरूरत का 80 प्रतिशत आयात के जरिये पूरा करता है। इराक और सऊदी अरब के बाद ईरान भारत का तीसरा बड़ा आपूर्तिकर्ता देश है। सऊदी अरब की ओर से कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने से दाम गिर रहे हैं। 3 अक्टूबर को कच्चा तेल अपने इस साल के ऊपरी स्तर 86.74 डॉलर प्रति बैरल पर था। जबकि अब 15 फीसदी गिरकर कीमतें 72 डॉलर प्रति बैरल पहुँच गई हैं। लिहाजा इसका फायदा पेट्रोल-डीजल के कम दाम के रूप में सामने आ सकता है।

आपको बता दें कि तेल कंपनियां तीन आधार पर पेट्रोल और डीजल के रेट्स तय करती हैं। पहला अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल का भाव। दूसरा देश में आयात करते वक्त भारतीय मुद्रा की डॉलर के मुकाबले कीमत। इसके अलावा तीसरा आधार है अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में चल रहे पेट्रोल-डीजल के भाव।