पुणे जिले को बड़ी राहत: कोरोना के नए 6046 मामले; 8823 हुए मुक्त 

पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे जिले को बड़ी राहत मिली है। गुजरे 24 घँटे में नए 6046 मामले सामने आए हैं जबकि 8823 लोग कोरोना से मुक्त हुए हुए हैं। नए मरीजों से ज्यादा कोरोना मुक्त हुए मरीजों की संख्या राहत पहुंचा रही है। हालांकि मरनेवालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घँटे के भीतर जिले में 151 मौतें दर्ज हुई हैं। जिले में मंगलवार को कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख 99 हजार 823 तक पहुंच गया है, जिसमें से 6 लाख 88 हजार 158 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले के अस्पतालों में 98 हजार 709 मरीजों का इलाज जारी है।

पूरे पुणे जिले में 20 लाख 83 हजार 288 लोगों को कोरोना प्रतिबंध के टीके लगाए गए हैं। इसके अलावा सातारा जिले में 5 लाख 57 हजार 935, सोलापुर जिले में 3 लाख 8 हजार 890, सांगली जिले में 4 लाख 78 हजार 505 और कोल्हापूर जिले में 3 लाख 75 हजार 507 लोगों को टीके लगाए गए हैं। पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 11 हजार 4 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 6046 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 1437, सोलापुर में 1537, सांगली में 1141 और कोल्हापुर जिले में 843 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। हालांकि राहत की बात है कि संभाग में आज कुल 11 हजार 834 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 8823, सातारा जिले के 338, सोलापुर जिले के 1327, सांगली जिले के 935 और कोल्हापुर जिले के 411 मरीज शामिल हैं।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे जिले में अब तक 12 हजार 365 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.55 फीसदी और रिकवरी रेट 86.10 फीसद दर्ज हुआ है। बात करें पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) की तो पूरे संभाग में अब तक 64 लाख 89 हजार 254 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई जिसमें से 11 लाख 10 हजार 939 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक उनमें से 9 लाख 48 हजार 396 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। संभाग में फिलहाल एक लाख 51 हजार 130 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 21 हजार 413 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 84.61 फीसदी व डेथ रेट 1.91 फीसदी दर्ज हुआ है।

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 95 हजार 56 हो गया है। इसमें से 73 हजार 690 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2173 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 19 हजार 193 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 92 हजार 402 हो गई है। इसमें से 75 हजार 846 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 2621 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 13 हजार 935 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार 332 हो गया है। इसमें से 56 हजार 645 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2143 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 11 हजार 544 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 63 हजार 917 संक्रमितों में 2111 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 54 हजार 57 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 7749 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।