Birthday special: ‘कुंवारे नहीं’ शादी शुदा हैं राहुल गांधी!, ‘इनसे’ कर चुके हैं शादी

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बर्थडे है। राहुल गांधी का पर्स्नालिटी बेहद डेशिंग है। वह अक्सर पार्टी मीटिंग, रैलियों में कुल नज़र आते है। राहुल व्यक्तिगत तौर पर काफी मेहनती है लेकिन उनकी पार्टी इस बार भी लोकसभा चुनाव में नाकाम साबित हुई। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।’

बॉलीवुड में सलमान खान और राजनीति में राहुल गांधी के शादी की खूब चर्चा होती है। राहुल गांधी आज 49 साल के हो गए, लेकिन क्या आपको पता है राहुल गांधी की शादी हो चुकी है। हालांकि राहुल की शादी किसी इंसान से नहीं बल्कि उनकी पार्टी कांग्रेस से हुए है। यह बात राहुल ने खुद काबुली है। पिछले दिनों हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान जब एक बार फिर राहुल से शादी का सवाल पूछा गया तो राहुल ने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘मैंने तो कांग्रेस पार्टी से शादी कर ली है’। राहुल ने कांग्रेस पार्टी से शादी कर ली है और वह उन्ही के साथ गठबंधन कर चुके हैं।

राहुल का नाम एक लड़की से जोड़ा जा रहा था। जिस लड़की की तस्वीर दिखाकर राहुल गांधी से उसका नाम जोड़ा जा रहा था वह रायबरेली से कांग्रेस विधायक थीं और उनका नाम अदिति सिंह है। बता दें कि अदिति की कुछ तस्वीरों में उनके परिवार वाले और राहुल गांधी के साथ होने के बाद से शादी की खबरें सामने आईं थीं लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं पाया।