महाआरती की मैराथन से भाजपा ने मनाया आनंदोत्सव

पिंपरी। तकरीबन 8 महीने बाद सभी धार्मिक स्थलों पर लगी पाबंदियों को हटा लिया गया है। राज्य के सभी धार्मिक स्थल 18 मार्च से बंद थे। कोरोना की गाइडलाइन की वजह से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों और चर्च में श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को मानना होगा। हालांकि, कड़े नियम के बावजूद सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। धार्मिक स्थलों को खोलने के सरकार के फैसले का श्रेय लेते हुए भाजपा ने पिंपरी चिंचवड़ शहर के धार्मिक स्थलों में महाआरती के मैराथन से आनंदोत्सव मनाया।
पुणे के श्रद्धास्थान दगडूसेठ हलवाई गणपति मंदिर में पहले ही दिन दो हजार से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन लिए। वहीं पिंपरी चिंचवड शहर से सटे आलंदी में संत ज्ञानेश्वर समाधि मंदिर औ देहू में संत तुकाराम महाराज समाधि मंदिर एवं चिंचवड के साधू मोरया गोसावी समाधि मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। लंबी कतारों में भक्त दर्शन के लिए घंटों खडे नजर आए। धार्मिक स्थलों को खोलने के फैसले को भाजपा की जीत बताकर भाजपा ने माउली से लेकर मोरया गोसावी तक विभिन्न मंदिरों में महाआरती का आयोजन कर खुशियां मनाई। भाजपा विधायक शहराध्यक्ष महेश लांडगे और महापौर उषा माई ढोरे ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहर के सभी नामचीन मंदिरों में जाकर भगवान का दर्शन करने के लिए मैराथन दौड लगाई।
भाजपा नेताओं ने शहर के कई मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की व आरती उतारी। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर आनंदोत्सव मनाया। चिंचचड के श्रीमन महासाधू श्री मोरया गोसावी समाधी मंंदिर में मोरया गोसावी महाराज की संजीवन समाधी स्थल पर विधायक महेश लांडगे और महापौर माई ढोरे के हाथों पुष्पहार अर्पण करके महाआरती की गई। आलंदी में महेश लांडगे जाकर संत ज्ञानेश्वर महाराज का दर्शन लिया। पूजा,आरती की। भोसरी परिसर के सभी ग्राम देवताओं की पूजा की। विधायक लांडगे ने कहा कि लॉकाडउन शिथिल होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मधुशाला शुरु किया मगर शिवालय बंद रखा। इसके विरोध में भाजपा राज्य भर में आंदोलन की। भक्तों को भगवान से दूर रखा गया। साधू, संत, सभी धार्मिक संस्था, संगठन एकत्रित आकर भाजपा के साथ एक सुर में मंदिर खोलने के लिए जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया। आखिरकार भाजपा के आंदोलन को सफलता मिली।
माउली, मोरया गोसावी और भोसरी परिसर के सभी ग्रामदेवताओं का दर्शन,आरती की गई। विधायक महेश लांडगे के नेतृत्व में भाजपा और भक्तों का एक प्रतिनिधि मंडल सुबह से श्रीक्षेत्र आलंदी के ज्ञानेश्वर माऊली समाधि मंदिर, चिखली में विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर, मोशी के नागेश्वर मंदिर, जाधववाडी के विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर, दिघी के दत्तमंदिर, भोसरी के महादेव मंदिर, इंद्रायणीनगर के वैष्णोमाता मंदिर, नेहरुनगर के गणपति मंदिर, रुपीनगर-तलवडे के घारजाई मंदिर समेत चिंचवडग़ांव के मोरया गोसावी मंदिर में महाआरती और आनंदोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश महिला अध्यक्ष उमा खापरे, महासचिव अमोल थोरात, प्रदेश सचिव अमित गोरखे, महासचिव नगरसेवक मोरेश्वर शेडगे, विजय फुगे, राजू दुर्गे, पूर्व महापौर नितीन कालजे, राहुल जाधव, पूर्व सभागृह नेता एकनाथ पवार, नगरसेविका मोना कुलकर्णी, करुणा चिंचवडे, संगिता भोंडवे, नगरसेवक सुरेश भोईर,राजेंद्र गावडे, प्रभाग स्वीकृत सदस्य बिभीषण चौधरी, दिनेश यादव, पांडुरंग भालेकर, विनोद तापकीर, विठ्ठल भोईर, संदिप गाडे, संदिप नखाते, युवा मोर्चा अध्यक्ष संकेत चौंधे, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अनुप मोरे, महिला अध्यक्ष उज्वला गावडे, पूर्व नगरसेवक शांताराम भालेकर, प्रमोद ताम्हणकर, चिंचवड-किवले मंडल अध्यक्ष योगेश चिंचवडे, शहर उपाध्यक्ष कालूराम बारणे, धनंजय शालीग्राम, विनोद मालू, संजय पटनी, जवाहर ढोरे, सुरेश पाटील, हरीभाऊ चिंचवडे, दिपक गावडे, नारायण लांडगे, पांडूरंग चिंचवडे, देवदत्त लांडे, मिथुन बोरगांव, राहुल मोकाशी, स्वप्निल भोईर, राजू लांडगे, तुकाराम पडवल, कुंदा भिसे, पल्लवी वाल्हेकर, दिपाली धानोकर, रेखा कडाली, सुमन जांभूलकर, रंजना चिंचवडे, प्रतिभा चिंचवडे, जोगेश्वरी महिला भजनी मंडल और भारी तादाद में महिलाएं उपस्थित थी।