फिरौती मामले में गिरफ्तार भाजपा नगरसेवक न्यायिक हिरासत में

नवी मुंबई। समाचार ऑनलाइन
50 हजार रुपए की फिरौती के लिए एक होटल व्यवसायी की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने भाजपा नगरसेवक और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है। नवी मुंबई के खारघर में होटल चालक की पिटाई औऱ होटल में तोड़फोड़ की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस बारे में खारघर पुलिस ने भाजपा नगरसेवक शत्रुघ्न काकड़े और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है। पनवेल की अदालत ने उन सभी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
[amazon_link asins=’B00IZ95T7C’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’85cf1b81-a123-11e8-aa08-9f5b65e97d88′]
इस्माईल शेख नामक होटल व्यवसायी इस वारदात में घायल हो गया है, उनका कामोठे के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने खारघर के सेक्टर नम्बर 4 में होटल शुरू किया है। अपने क्षेत्र में होटल चलाने के लिए नगरसेवक काकड़े ने शेख से 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी थी। जब उन्होंने इनकार किया तब काकड़े औऱ उनके साथियों ने होटल में घुसकर तोड़फोड़ की और शेख की पिटाई कर दी। इसमें बुरी तरह से चोटिल होने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। खारघर पुलिस ने काकड़े और उनके 10 साथियों के खिलाफ फिरौती और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने काकड़े समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर पनवेल की अदालत में पेश किया जहां उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।