भाजपा का चुनाव प्रचार करते अधिकारी पकड़ा गया

पुणे : समाचार ऑनलाइन – कसबा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर भाजपा का खुलेआम प्रचार करने वाले चुनाव अधिकारी को कांग्रेस के पदाधिकारियों रंगेहाथों पकड़ लिया, जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। किसी जिम्मेदार ओहदे पर बैठे अधिकारी के जरिए पद का दुरुपयोग किये जाने की घटना प्रभाग क्रमांक 188 के श्री शिवाजी मराठा महाविद्यालय स्थित मतदान केंद्र में घटी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद महापौर मुक्ता तिलक व कांगे्रस प्रत्याशी मतदान केंद्र पहुंचे। इस मामले को लेकर मतदान केंद्र में कुछ देर तक हंगामा बरपा, जिसके बाद खड़क पुलिस स्टेशन में राजेश भोसले नामक चुनाव अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने संबंधित अधिकारी को हिरासत में ले लिया है।

मंगलवार की दोपहर 3।30 बजे पुणे शहर कांग्रेस के व्यापारी सेल के अध्यक्ष बालासाहेब अमराले मतदान करने गये थे और उनके सामने राजेश मतदाताओं को बहका रहा था।

भाजपा को वोट दें : चुनाव अधिकारी
बालासाहेब अमराले ने बताया कि चुनाव अधिकारी राजेश मतदाताओं को बहकाकर कह रहा था- ङ्गभाजपा को वोट देंफ। सरकारी अधिकारी द्वारा ऐसा कहा जाना कानूनन अपराध है। यह अधिकारी सुबह से ही भाजपा का प्रचार कर रहा था। यह बात निर्वाचन अधिकारियों के संज्ञान में लाये जाने के बाद उन्होंने जरूरी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

चुनाव अधिकारी की करतूत का पता चलने के बाद कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के उम्मीदवार वहां पहुंचे और उस पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारी द्वारा ऐसा किया जाना लोकतंत्र का अपमान है। भाजपा को इसी तरह चुनाव जीतने हैं तो फिर मतदान प्रक्रिया निरर्थक है। इस संबंध में केंद्रीय निर्वाचन आयोग व खड़क पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने राजेश भोसले को कस्टडी में ले लिया।

पार्टी का कोई संबंध नहीं : मुक्ता तिलक
महापौर मुक्ता तिलक ने कहा कि इस मामले से भारतीय जनता पार्टी का संबंध नहीं है, क्योंकि भाजपा ने किसी भी सरकारी अधिकारी से लोगों से यह कहने के लिए नहीं कहा कि किसे वोट दें। वैसे कोई भी देश के लिए मतदान करने को कह सकता है।

यह आचारसंहिता का उल्लंघन : मोहन जोशी
कांग्रेस प्रत्याशी मोहन जोशी ने बताया, हमने यह बात पहले ही ध्यान में लाई थी कि गिरीश बापट सरकारी अधिकारियों के जरिए मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में वोट देने से रोक सकते हैं। सरकारी अधिकारी के जरिए भाजपा का प्रचार किया जाना आचारसंहिता का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों में सुबह से ही भाजपा का प्रचार किया गया और इसमें सभी अधिकारी शामिल हैं।