पर्रिकर की सेहत पर भाजपा बोल रही झूठ: कांग्रेस

पणजी | समाचार ऑनलाइन – राजनीती में पक्ष-विपक्ष द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाना आम बात है। अब कांग्रेस ने गोवा में मौजूदा सरकार भाजपा पर आरोप लगाया है। गोवा में कांग्रेस ने कहा कि, पार्टी लोगों को मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की सेहत के बारे में झूठी जानकारी दे रही हैं। इसके साथ ही भाजपा से कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य का सबूत भी माँगा हैं। इस पर गोवा कांग्रेस के प्रवक्ता जितेंद्र देशप्रभु ने कहा कि, सत्ताधारी पार्टी लगातार झूठ बोल रही है कि मुख्यमंत्री जल्द ही कार्यभार संभाल लेंगे। आगे उन्होंने कहा कि, अगर जरूरत होगी तो कांग्रेस इस मामले को अदालत लेकर जाएगी। ताकि वहां से सरकार को निर्देश मिले और मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य का समाचार सार्वजनिक किया जाए।

रिश्वत मामले में राष्ट्रवादी के पूर्व नगरसेवक सहित तीन गिरफ्तार

बतादें कि, गोवा के 62 वर्षीय मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का अग्न्याशय का इलाज चल रहा है। फिलहाल वह अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। पर्रिकर करीब दो हफ्ते पहले ही दिल्ली स्थित एम्स से डिस्चार्ज हुए हैं। गोवा भाजपा प्रमुख विनय तेंदुलकर ने बताया कि, मुख्यमंत्री नवंबर में ऑफिस आना शुरू कर देंगे। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता देशप्रभु ने कहा कि भाजपा मार्च से यही कह रही है वह जल्द ऑफिस आकर कामकाज संभाल लेंगे। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।