सोशल मीडिया पर वर्ल्ड की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा, पीएम मोदी भी सबसे पॉपुलर

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – इन दिनों देश में चुनावी माहौल गरम है। इस बीच भाजपा के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बीजेपी के खाते में एक और नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर भाजपा वर्ल्ड की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। दरअसल भाजपा ने ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलोवर बना लिए हैं। ट्विटर पर अब भाजपा के 11 मिलियन फॉलोअर हो गए हैं। किसी भी राजनीतिक दल के पास इतनी बड़ी तादाद में फॉलोअर नहीं है। भाजपा ने न सिर्फ देश की सभी राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ा है बल्कि विश्व भर की राजनीतिक पार्टियां अब भाजपा से ट्विटर पर पिछड़ गई हैं।

बता दें कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के 5.14 मिलियन फॉलोअर हैं। नए रिकॉर्ड के बाद अब भाजपा के पास कांग्रेस से दोगुने से अधिक फॉलोअर हैं। सोशल मीडिया ने दुनिया में अब लोकप्रियता के मायने बदल चुका हैं। फेसबुक और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर तमाम राजनीतिक दल अधिक से अधिक फॉलोअर हासिल करने के प्रयास में रहती हैं। राजनीतिक पार्टियां डिजिटल कैंपेनिंग भी सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए चलाती हैं। भाजपा की टीम इस मामले में अधिक सक्रिय रहती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार के लोकसभा चुनाव में करीब 84 मिलियन नए मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह रिकॉर्ड न सिर्फ भाजपा के पास है बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया भर में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले नेता भी बन गए हैं। उनके पास ट्विटर और फेसबुक पर सबसे अधिक फॉलोअर हैं। अब देखने वाली बात होगी की 23 मई को आने वाले नतीजे में कौन की पार्टी बाजी मारती है।