अमित शहा के कहने पर मुंबई मनपा शिवसेना के लिए छोड़ी थी

पुणे प्रतिनिधि – भारतीय जनता पार्टी के नेता चंद्रकांत पाटील ने शनिवार को पुणे में कहा कि पिछली बार ही मुंबई महानरपालिका हमारे कब्जे में आई हुई होती लेकिन उस समय अमित शहा के कहने पर शिवसेना के लिए मनपा छोड़ी।

गौरतलब है कि आगामी मुंबई मनपा चुनवों के लिए भाजपा ने कमर कसी है। बुधवार को मुंबई में भाजपा की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बिहार चुनावों में भाजपा के प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी निभा चुके देवेंद्र फडणवीस ने अब मुंबई मनपा में भाजपा की सत्ता लाने का मानो संकल्प ही किया है।

उस दृष्टि से पार्टी ने तैयारियां भी शुरू की है। इसके मद्देनजर शनिवार को पार्टी के नेता पाटील ने पुणे में पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछली बार मुंबई मनपा में हमनें 82 सीटें जीती थी जबकि शिवसेना ने 84 सीटें जीती थी। उस समय हम चाहते तो महापौर हमारी ही बैठा हुआ होता लेकिन अमित शहा ने कहा था कि हमें राज्य चलाना है इसलिए मुंबई मनपा शिवसेना के लिए छोड़ दे। लेकिन इस बार मनपा में हमारी ही सत्ता आएगी ऐसा विश्वास भी पाटील ने जताया।