केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने सिकंदराबाद में एक रैली के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि- अगर ममता बनर्जी यहां आकर कथक करें और कर्नाटक के सीएम गीत गाएं तो कौन सुन रहा है?
महेश शर्मा बस इतना ही कह कर नहीं रुके कांग्रेस को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि पप्पू कहता है मैं पीएम बनूंगा। अब तो पप्पू की पप्पी(प्रियंका गांधी) भी आ गई। इनसे ऊपर उठकर देखना है तो आज हमारा शेर मोदी है।
Union Min Mahesh Sharma in Sikandrabad- "Agar Mamata Banerjee yahan aa karke Kathak kare aur K'taka CM geet gaye toh kaun sun raha hai? Pappu kehta hai ki PM banunga,ab toh Pappu ki Pappi (Priyanka Gandhi)bhi aa gayi.Inse upar uth kar dekhna hai toh aaj humara sher Modi hai(16/3) pic.twitter.com/AQW6tCtRzZ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 18, 2019
बता दे कि हाल ही महेश शर्मा ने एक और विवादित बयान दिया था। उनका यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं- ‘सबसे बड़े बेवकूफ हम और आप नहीं, बल्कि ऊपर वाला भगवान है। क्योंकि हम सब उसी के बच्चे हैं। बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी थी।