विखे पाटिल की वजह से भाजपा को हुआ नुकसान

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – संगठनात्मक चुनावों के लिए रविवार को पिंपरी चिंचवड शहर में पधारे भाजपा के वरिष्ठ नेता और भूतपूर्व मंत्री राम शिंदे संवाददाताओं से की गई बातचीत में अपने उस बयान पर कायम नजर आए, जिसमें उन्होंने विखे पाटिल के प्रवेश से अहमदनगर जिले में भाजपा को फायदा कम और नुकसान ज्यादा हुआ है। उनकी कोई ताकत या शक्ति पार्टी के लिए काम न आ सकी। उनके पार्टी में आने से सीटें बढ़ने की बजाय घट गई हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में प्रवेश किया। उनके प्रवेश से अहमदनगर जिले में भाजपा की ताकत बढ़ने का दावा किया जा रहा था। मगर हुआ बिल्कुल इसके विपरीत। बढ़ने की बजाय भाजपा की सीटें घट गई। इस ओर ध्यानाकर्षित करते हुए भाजपा नेता राम शिंदे ने विखे पाटिल को लेकर बयान दिया था। उनके बयान से भाजपा के खेमे में खलबली मच गई है। आज जब वे पिंपरी चिंचवड शहर में पधारे थे तब उनसे पूछने पर वे अपने बयान पर कायम नजर आए।
शिंदे ने कहा कि, भाजपा में प्रवेश करने के दौरान विखे पाटिल ने कहा कि अहमदनगर जिले में विधानसभा की सभी 12 सीटें जीतने का भरोसा दिलाया था। परोक्ष में हुआ ठीक इसके विपरीत। पहले जिन पांच सीटों पर भाजपा का कब्जा था उनमें से चार सीटें भाजपा हार गई है। जिले में भाजपा को मात्र तीन सीटें ही मिल सकी, यह बताकर शिंदे ने कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीर सावरकर को लेकर अपमानपूर्ण बयान दिया जिस पर देश भर में बवाल मचा हुआ है। इस पर राम शिंदे ने कहा कि, राहुल गांधी इंडो- इटालियन का हाईब्रीड वर्जन हैं।