Beed News | महाराष्ट्र के बीड में भाजपा पदाधिकारियों के इस्तीफा का सिलसिला जारी; 2 दिन में 74 लोगों ने दिया इस्तीफा

बीड : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) –  Beed News | सांसद प्रीतम मुंडे (Pritam Munde) को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल न करने से नाराज समर्थकों द्वारा दिए गए इस्तीफा की पृष्ठभूमि पर पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। Beed News | bjp office bearers resignation session continues beed 74 people resigned 2 days

मोदी सरकार- के पहले मंत्रिमंडल के विस्तार में दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी और पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) की बहन प्रीतम मुंडे (Pritam Munde) के शामिल होने की चर्चा थी। ऐसा न होने से नाराज मुंडे समर्थकोंग ने बड़े पैमाने पर इस्तीफा दिया है। रविवार को पंकजा मुंडे भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय सचिव की बैठक में उपस्थित रहने के लिए आई थी, ऐसा कहा जा रहा था कि वो केंद्रीय नेतृत्व के सामने प्रीतम मुंडे का पक्ष रखेंगी। हालांकि उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया कि बहन को मंत्रिपद न मिलने से वो और उनका परिवार नाराज नहीं है।

पंकजा मुंडे ने कहा था कि हमने कभी भी मंत्री पद की मांग नहीं की थी। केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यसभा सदस्य भागवत कराड (Bhagwat Karad) का समावेश होने के बाद ही मुंडे समर्थक नाराज हैं, ऐसा कहा जा रहा है। पहली बार सांसद बने कराड को पद देने से मराठवाडा में मुंडे का प्रभाव कम किया जा सकता है, ऐसा नाराजगी में देखा जा रहा है।

प्रीतम मुंडे को केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में नजरअंदाज करने के बाद बीड जिले में भाजपा पदाधिकारियों के इस्तीफे का सत्र शुरू है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र मस्के (District President Rajendra Maske) के पास अभी तक 74 इस्तीफा आ चुका है। केज पंचायत समिति के सभापति के साथ 3 सदस्य ने जिलाध्यक्ष के पास अपना इस्तीफा सौंपा है।

प्रीतम मुंडे को नजरअंदाज कर भागवत कराड को मौका

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार (Union Cabinet Expansion) में डॉ. प्रीतम मुंडे को मौका मिलेगा ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था। जिसकी उम्मीद नहीं थी वो हुआ। भागवत कराड के गले में मंत्री पद की माला पड़ी। हालांकि दूसरी बार सांसद चुन कर आए प्रीतम मुंडे को साइड कर कराड को मौका क्यों दिया? इस पर कई तर्क लगाए जा रहे हैं। भाजपा के अंदरूनी राजनीति पर भी चर्चा शुरू है। इसमें भगवत कराड मुंडे परिवार के करीबी माने जा रहे हैं।

Web Title : bjp office bearers resignation session continues beed 74 people resigned 2 days

join our facebook page

Today’s Fuel Price | फिर बढ़ा पेट्रोल का दाम ! मुंबईकरों को पेट्रोल के लिए अब देने होंगे 107 रुपए

Pimpri Chinchwad Crime News in Hindi | जमीन और पुराने विवाद में दिनदहाड़े पीछा करते हुए युवक की निर्मम हत्या

Maharashtra Monsoon | मानसून आने के बाद भी 15 दिनों से नहीं हो रही बारिश, महाराष्ट्र के पांच जिलों में अकाल जैसी स्थिति

Nitin Gadkari News | अगले तीन महीने में लेंगे बड़ा फैसला ! पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले – ‘लोगों में हैं आक्रोश का माहौल’