भाजपा-शिवसेना के दो विधायक हमारे संपर्क में है : जयंत पाटिल

पुणे : समाचार ऑनलाईन – राज्य की सत्ताधारी भाजपा औश्र शिवसेना द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं की ईडी से जांच कराकर दवाब बनाया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता भाजपा और शिवसेना में जा रहे हैं। हमारी पार्टी के गाय सत्ताधारी पार्टी द्वारा किराये पर लिये जा रहे हैं। इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह बयान राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल ने दिया है। साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि भाजपा और शिवसेना के दो विधायक हमारे संपर्क में है और सही समय आएगा तो इसकी घोषणा करुंगा। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पुणे में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह बोल रहे थे।

हम फिर से नये चेहरों को मौका देंगे 
इस मौके पर जयंत पाटिल ने कहा कि राज्य में फिलहाल पार्टी की स्थिति पर ध्यान दिया जा रहा है। हम फिर से नये चेहरों को मौका देंगे और नये रूप से उभरने का विश्वास जताया। भाजपा-शिवसेना की हवा देखकर हमारे लोग उनके पास जा  रहे  हैं। भविष्य में हवा कम होने पर हमारी निश्चित रूप से संख्या बढ़ेगी।

राज्य में हमारी सत्ता आएगी
इससे पहले उन्होंने कहा कि आगामी समय में देशभर के कई राज्य में चुनाव हो होंगे। उसी समय महाराष्ट्र में भी चुनाव होगा। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस का अच्छा वातावरण है। इसलिए राज्य में हमारी सत्ता आएगी।