BJP Vs Shivsena | भाजपा नेता के बयान से मची खलबली ! कहा- शिवसेना के 12 विधायक हमारे संपर्क में, जल्द सत्ता बदलेगी 

नांदेड़ (Nanded News) : BJP Vs Shivsena |राज्य के भाजपा नेता लगातार सत्ताधारी महाविकास आघाडी सरकार (Maha Vikas Aghadi Government) पर निशाना साध रहे है।  बार-बार सरकार गिरने की भविष्यवाणी की जा रही है। अब भाजपा के एक अन्य नेता ने दावा किया है कि शिवसेना के 12 विधायक हमारे संपर्क में है।  ऐसे में फिर से एक बार राज्य में राजनीतिक वातावरण गर्माता (BJP Vs Shivsena) नज़र आ रहा है।

 

राज्य (Maharashtra) के पूर्व मंत्री बबनराव लोणीकर (Babanrao Lonikar) ने एक कार्य्रक्रम में यह बयान दिया है।  इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे (Union Minister Raosaheb Danve) भी उपस्थित थे।  नांदेड़ जिले के देगलूर-बिलोली विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के सुभाष साबणे (Subhash Sabane) को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।  उनके समर्थन में एक रैली का आयोजन किया गया था।  इसी मौके पर बबनराव लोणीकर ने यह दावा किया।

देगलूर-बिलोली विधानसभा उपचुनाव (Deglur-Biloli assembly by-election) के लिए भाजपा के सुभाष साबणे ने नामांकन भरा है।  इस मौके पर स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव में भाजपा को भारी सफलता मिलने का दावा  केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने किया।   देगलूर-बिलोली विधानसभा  की जनता भाजपा के साथ है।  भाजपा (BJP) के उम्मीदवार भारी मतों से चुनाव जीतकर आएंगे।

 

साबणे ने सेना से भाजपा में किया था प्रवेश

कुछ दिन पहले शिवसेना (Shiv sena) के पूर्व विधायक सुभाष साबणे ने भाजपा में प्रवेश किया था।  इस प्रवेश कार्यक्रम के लिए नांदेड़  जिले के देगलूर में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था।  इस सम्मेलन में साबणे के भाजपा में शामिल होने के बाद प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (State President Chandrakant Patil)  उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की थी।

 

 

Pune | 50TH YEAR OF VICTORY IN THE 1971 WAR :  वायु सेना स्टेशन पुणे में स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह का आयोजन