भाजपा को हरा सकनेवाले उम्मीदवार को देंगे समर्थन ; आप की भूमिका

पुणे समाचार – आम आदमी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष सेवानिवृत्त ब्रिगेडिअर सुधीर सावंत ने शुक्रवार को पुणे में कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह पहला शत्रू है। इसलिए राष्ट्रहित के लिए जो उम्मीदवार उनके उम्मीदवार को हरा सकेगा उन्हें हमारी पार्टी का समर्थन रहेगा।

सावंत ने कहा कि भले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आप की लड़ाई है। फिलहाल भाजपा सब से बड़ा शत्रू है। इसलिए जो कोई उम्मीदवार भाजपा को हरा सकता है उसे राष्ट्रहित के लिए समर्थन देने की भूमिका पार्टी की है। हां लेकिन यह समर्थन उम्मीदवार को ही होगा किसी पार्टी को नहीं। इसलिए पुणे में कांग्रेस के मोहन जोशी को हमारा समर्थन होगा। मौजूदा हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। विधानसभा चुनावों के समय जो हालात होंगे उस अनुसार फैसला लिया जाएगा।

फिर से भाजपा सरकार आई तो देश में होगी तानाशाही

सावंत ने कहा कि मोदी सरकार सत्ता में आने के बाद देश की स्वायत्त संस्थाओं को जड़ से उखाड़ने का काम किया गया। सर्वोच्च न्यायालय, सीबीआई का अस्तित्व खतरे में आया। आरबीआई से गैरकानूनी तरी के से रूपये लिकाले गए। किसानों के बुरे हाल हुए हैं। सैनिक सेना से बाहर आया तो उसे नौकरी नहीं मिल रही है। इन हालातों को देखते हुए यह सरकार फिर से सत्ता में आई तो देश का लोकतंत्र नष्ट होकर तानाशाही आएगी। इसलिए राष्ट्रहित के लिए हमनें भाजपा को जो उम्मीदवार हरा सकता है उसे समर्थन देने की भूमिका अपनाई है।