अगले चार साल कैसे बीतेंगे यह भाजपा को पता भी नहीं चलेगा – जयंत पाटिल

अहमदनगर, 17 नवंबर राज्य सरकार को देखते देखते एक वर्ष बीत गया. यह वर्ष कैसे बीता।  यह भाजपा को समझ नहीं आ रहा है।  अब सरकार आगे चार साल कैसे आगे जाएगी यह भी भाजपा को मालूम नहीं चलेगा।  यह हमला राष्ट्रवादी के प्रदेशाध्यक्ष और मंत्री जयंत पाटिल ने किया है।  उन्होंने यह भाजपा के उन नेताओं पर किया है जो कह रहे थे कि यह सरकार ज्यादा समय तक नहीं चलेगी।

वह नगर में बोल रहे थे।  इसी मौके पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 27 नवंबर को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शपथ लिया था।  उनका जल्द एक साल पूरा होगा।  देखते देखते सरकार के एक साल पुरे हो गए।  यह वर्ष कैसे बीता यह खुद भाजपा को मालूम नहीं है।
सरकार ने एक वर्ष में कई संकट का सामना किया।  कोरोना का सबसे बड़ा संकट था। राज्य सरकार ने सारे तरीके आजमा कर कोरोना को मात देने का प्रयास किया।  लॉकडाउन में सब बंद होने की वजह से राजस्व  पर असर पड़ा । अब फिर से सब कुछ धीरे धीरे महीने दो महीने में शुरू हो गया है।  मुझे ख़ुशी है कि जनजीवन सामान्य हो रहा है।  राज्य सरकार का महीने दो महीने में इनकम बढ़ेगी।  इसके बाद राज्य सरकार और गति के साथ काम करेगी। शपथ लेने के बाद कोरोना आने तक राज्य सरकार ने कई बड़े निर्णय लिए।  इस तरह का निर्णय आगे भी लिया जाएगा।
राज्य में भाजपा को मौका नहीं मिलेगा 
बिहार चुनाव के बाद महाराष्ट्र में भी सत्ता बदलने  चर्चा राजनीतिक गलियारे में शुरू हो गई है।  इस संबंध में  जयंत पाटिल ने कहा कि बिहार की जो स्थिति है उसकी तुलना में महाराष्ट्र की स्थिति अलग है।  बिहार में तेजस्वी यादव ने अकेले सत्ताधारी पार्टी के पसीने छुड़ा दिए।  तेजस्वी को अगर और साथ मिला होता तो उनकी ही सरकार बनती। वह अकेले लड़े इसलिए कम अंतर से पीछे रह गए. इसकी तुलना में महाराष्ट्र की स्थिति अलग है। यहां पर तीनों दल एकसाथ है।  तीनों पार्टियों के सामने भाजपा की दाल नहीं गलेगी।