भाजपा कार्यकर्ताओं ने शत्रुघ्न सिन्हा को दिखाए काले झंडे

नई दिल्ली। समाचार ऑनलाइन
भाजपा नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को आज पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। उन्हें देश की राजधानी दिल्ली में काले झंडे दिखाए गए। दरअसल वो दिल्ली के शाहदरा में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के साथ मैला ढोने वाले लोगों के पुनर्वास कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। वहां उनको भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए हैं। शायद पहली बार है कि शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी के अंदर से ऐसा विरोध झेलना पड़ा है।

[amazon_link asins=’B06Y5P68KC,B07DVXL751′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’08ea06b3-a7a4-11e8-8dd7-c57fe8411859′]

बता दें कि बिहार के पटना साहिब से सांसद सिन्हा पिछले तीन-चार सालों से कई बार पार्टी विरोधी बयान दे चुके हैं लेकिन अभी तक भाजपा के किसी भी नेता ने उनके खिलाफ मुंह नहीं खोला था। गुजरात विधानसभा चुनाव के समय तो उन्होंने सीधे पीएम मोदी पर निशाना साधा था। हाल ही में उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा पर भी पार्टी के रुख के खिलाफ ही बयान दिया है। उन्होंने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने का बचाव करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी दोनों ने पड़ोसी देश की यात्रा के दौरान अपने पाकिस्तानी समकक्षों को गले लगाया था। सिन्हा ने कहा कि सिद्धू ने खुद इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दे दिया है और मुझे नहीं लगता है कि किसी भी विवाद के लिए कोई जगह है।