भाजपा के बाबासाहेब वाकले बने अहमदनगर के महापौर

अहमदनगर : समाचार ऑनलाइन – भाजपा के बाबासाहेब वाकले को अहमदनगर का महापौर चुना गया है। महापालिका में भाजपा के 14 नगरसेवक हैं, लेकिन इसके बावजूद भाजपा के प्रभारी मंत्री गिरीश महाजन वाकले को 37 मत दिलाने में कामयाब रहे। जबकि शिवसेना के बालासाहेब बोराटे को 23 मत मिले।

महापालिका में शिवसेना के सबसे अधिक 23 नगरसेवक हैं, लेकिन महापौर पद कब्जाने में पार्टी नाकामयाब रही। चुनाव से पहले राष्ट्रवादी के उम्मीदवार संपत बारस्कर ने अपना नामांकन वापस लिया, तभी से शिवसेना की हार की आशंका जताई जा रही थी। शिवसेना और कांग्रेस ने मतदान का बहिष्कार किया, जिसका फायदा भी भाजपा को मिला। बाबासाहेब वाकले राष्ट्रवादी और अन्य की मदद से महापौर की कुर्सी पाने में कामयाब रहे।