बिहार चुनाव के बाद भाजपा का मिशन मुंबई मनपा; शिवसेना के लिए साबित होगी खतरे की घंटी ?

मुंबई, 12 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने  के  बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है।  बिहार में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला है।  भाजपा ने  पहली बार राज्य में 74 सीटें जीती है इससे कार्यकर्ताओं की ख़ुशी दोगुनी हो गई है।  बिहार विधानसभा का चुनाव परिणाम आने के बाद महाराष्ट्र के सत्ताधारी और विरोधी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।  भाजपा ने आगामी मनपा चुनाव में बिहार के पैटर्न  का इस्तेमाल करने की तैयारी की है। भाजपा विधायक आशीष शेलार ने इसके संकेत दिए है।  ऐसे में मनपा चुनाव में शिवसेना को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।  शेलार ने कहा,  मुंबई मनपा चुनाव में बिहार जैसा परिणाम देखने को मिलेगा।  शिवसेना ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सरकार बनाया है।  शिवसेना का कांग्रेस से प्रेम बिहारी  जनता को पसंद नहीं आया।  मतदाताओं ने  वोट के जरिये उत्तर दिया है।  कांग्रेस ने शिवसेना के साथ हाथ मिलाया यह जनता को पसंद नहीं आया।  इसलिए  कांग्रेस को  बिहार में  भारी नुकसान उठाना पड़ा है।  इसी तरह से मनपा चुनाव में लोग शिवसेना का साथ छोड़ देंगे।

मनपा चुनाव भाजपा के मुंबई अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री पद पर होते हुए देवेंद्र फडणवीस ने जो काम किया उसके आधार पर हम जनता से वोट मांगेगे।  मनपा चुनाव के लिए हम तैयार है।  इस चुनाव पर देवेंद्र फडणवीस ने ध्यान केंद्रित किया है। लेकिन उन्होंने रणनीति बताने से इंकार कर दिया।  लेकिन   उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार मनपा  में जरुर परिवर्तन होगा।
क्या है बिहार पैटर्न 
मुंबई मनपा चुनाव में बिहार पैटर्न को लागू करने  के लिए खुद फडणवीस रणनीति बना रहे है।  इस चुनाव में ऐसी रणनीति बनाई गई है कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता काम में जुट गए है।  विकास का मुद्दा, फडणवीस दवारा किया गया काम और ठाकरे सरकार की असफलता को लेकर जनता से वोट मांगा जाएगा।  शिवसेना में उद्धव ठाकरे को छोड़कर किसी भी नेता का जनता से सीधा संपर्क नहीं है।  भाजपा के बहुत सारे नेता मतदाताओं  संपर्क में है।