पुणे के पर्वती में खून का बदला खून ! व्हाट्सअप स्टेटस डालकर खुन्नस निकालने की वजह से किया गया  नृशंस मर्डर; भाई की हत्या का बदला मामा ने लिया 

 

पुणे, 15 जून : पुणे में अपराधी बदला कैसे लेते है ? इसकी झलक पुणे पुलिस व पुणेवासियों को पर्वती में घटी नाबालिग लड़के की हत्या की घटना में नज़र आई है।  पहले पहलवान को मारा गया उसी तरह से लड़के की हत्या की गई है।  उसके एक हाथ का पंजा काटकर कुछ दूर फेंक दिया गया था। जबकि सिर को चकनाचूर कर दिया गया है।  यह हत्या बाल सुधारगृह से बाहर आने के बाद व्हाट्सअप स्टेटस डालकर किये जाने की  जानकारी सूत्रों से मिली है।  इस हत्या ने  दत्तवाड़ी में पहले हुई हत्या की घटना की याद ताज़ा कर दी है।  पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिक लड़कों को कब्जे  में लिया है।  जबकि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

युवक की कोयते से नृशंस हत्या 
पुणे शहर के पर्वती पायथा परिसर में रविवार की रात सौरभ वाघमारे (उम्र 17 ) नामक युवक की कोयते से वार कर हत्या कर दी गई।  इस मामले के 6 आरोपियों को दत्तवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  भाई की हत्या का बदला लेने के लिए इस युवक की हत्या करने की जानकारी जांच में सामने आई है।  इस मामले में पुलिस ने आकाश नावाडे, वृषभ दत्तात्रय रेणुसे और सचिन उर्फ़ दादा पवार को पुलिस के कब्जे में लिया है।  जबकि तीन नाबालिग लड़को को भी कब्जे में लिया गया है।  इस मामले में दादासो बनसोडे (उम्र 23 ) ने दत्तवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
भाई की हत्या का बदला 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आंबेगाव पठार क्षेत्र में अप्रैल महीने में पहलवान संग्राम लेकावले की हत्या हुई थी।  इस मामले में तीन लड़कों को गिरफ्तार किया गया था।  जबकि सौरभ वाघमारे सहित चार नाबालिग लड़के इस मामले में शामिल थे।  इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।  उस वक़्त पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया था। इसमें से तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया था।  जबकि सौरभ व अन्य नाबालिगों को बालसुधार गृह भेज दिया गया था।  एक महीने के बाद सौरभ और अन्य दो नाबालिग को बाल सुधार गृह से छोड़ दिया गया था।
व्हाट्सअप स्टेटस से खुन्नस 
बाल सुधार गृह से बाहर आने के बाद सौरभ लगातार व्हाट्सअप पर खुन्नस निकालने वाला स्टेटस डालता था।  यह विवाद और बढ़ गया था।  इसके अनुसार उसने प्लानिंग की।  इसके बाद रविवार की रात अपने मोबाइल के साथ जनता कॉलोनी के दो लोग पर्वती पायथा गए।  उन्होंने सौरभ को बुलाया।  वह मोबाइल लेने के लिए वहां गया। लेकिन उसे देखते ही आरोपियों ने उसे गाली देना शुरू कर दिया।  इसके बाद उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई।
जिस तरह से पहलवान संग्राम की हत्या हुई थी उसी तरह से उसकी हत्या कर दी गई।  और उसका एक हाथ कलाई से काटकर अलग कर दिया गया था।  पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 6 आरोपियों को पकड़ लिया है।  दत्तवाड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है।