इस मराठी अभिनेत्री के आगे फेल हैं बॉलीवुड अदाकाराएं, वायरल फोटोज

पुणे : समाचार ऑनलाइन – फैशन और खूबसूरती के मामले में बालीवुड को सबसे आगे जाना जाता है। इसमें सोनम, दीपिका, आलिया, श्रद्धा और प्रियंका मौजूदा समय में टॉप 5 स्टाइलिश अभिनेत्री है। हालांकि आज बॉलीवुड छोड़कर बाकि के भी क्षेत्र भाषा की फिल्में करने वाली अभिनेत्री भी कुछ खास पीछे नहीं है। इसमें मराठी, पंजाबी, तेलगु, तमिल, बेगोली आदि फिल्में भी पीछे नहीं रही।

आज आपको बताते है कि मराठी अभिनेत्री रसिका सुनील की पॉपुलैरिटी बॉलीवुड अदाकाराओं की तरह ही है। अपने लुक और अदाओं की बदौलत वो फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

रसिका को धारावाहिक ‘माझ्या नवऱ्याची बायको’ सीरियल से पॉपुलैरिटी मिली और उसके बाद वो घर-घर में पहचानी जाने लगी हैं। उन्होंने इस धारावाहिक में विवाहित व्यक्ति की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। हालांकि यह निगेटिव रोल था।

रसिका का जन्म अकोला में हुआ था लेकिन उनकी स्कूल की शिक्षा और कॉलेज की शिक्षा मुंबई में पूरी हुई। रसिका सुनील ने अपने कॉलेज के दिनों से ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

रसिका ने पोस्टर गर्ल मूवी में ‘कशाला लावतो नाट’ गाने पर पर लावणी का प्रदर्शन किया था। कुछ दिनों पहले उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए धारावाहिक से ब्रेक लिया था।