दोनों घर वालों को है रिश्ता पसंद, जल्द कर सकते है आलिया-रणबीर शादी ! 

मुंबई । समाचार ऑनलाइन 
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों के बारे सोशल मीडिया में काफी चर्चा शुरू है।  इसके अलावा सोशल मीडिया पर आने वाली दोनों की तस्वीरें भी बहुत कुछ कहती हैं। दोनों के परिवारों ने भी ऐसा लगता है कि इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। ऋषि कपूर ने हाल ही में यह कहा था कि उन्हें और नीतू कपूर दोनों को ही आलिया भट्ट पसंद हैं।
[amazon_link asins=’B076PRYVPV,B079V1XKLN’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e458fee4-bb52-11e8-b11c-0518a76ca4fd’]

अब आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी रणबीर कपूर के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।  सोनी से जब आलिया और रणबीर के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो एक अखबार से बातचीत में ने उन्होंने कहा कि, मैं यह चीजें किसी के भी साथ डिसकस नहीं करती हूं।  जाहिर तौर पर हम रणबीर को अच्छी तरह जानते हैं।  राजी स्टार आलिया की मां ने कहा कि, मेरा मेरी बेटी के साथ बहुत खूबसूरत रिश्ता है और मैं अफवाहों पर विश्वास नहीं करती, कुछ लगेगा तो मैं उससे सीधे बात करूंगी।  हम इस बारे में बात नहीं करते हैं कि उसकी जिदंगी में क्या चल रहा है।  यह उसकी जिदंगी है और मैं इस बात से खुश हूं कि वह इसे अपने तरीके से जी रही है।

BIRTHDAY SPECIAL : को-एक्ट्रेस को खुलेआम किस कर चुकी हैं यह हीरोइन