गर्लफ्रैंड से ब्रेकअप होने चलते हवा में फायरिंग करते हुए तीसरे मंजिला से कूदा शख्स

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के बालेवाडी इलाके में प्यार में ब्रेकअप होने के चलते गर्लफ्रैंड को धमकाने के लिए हवा में फायरिंग कर खुद तीसरी मंजिला से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही चतुश्रृंगी पुलिस घटनास्थल में दाखिल हो चुकी है। प्राथमिक जानकारी अनुसार एक 23 वर्षीय शख्स का उसकी प्रेमिका के साथ ब्रेकअप हो गया था। अपनी गर्लफ्रैंड से पेचअप करने के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रहा था। लेकिन इस रिश्ते से खुश नहीं थी। जिसके चलते वह शख्स से बात भी नहीं करना चाहती थी।
इस बात से खफा होकर शख्स ने गर्लफ्रैंड के हॉस्टल पहुंच गया था। हॉस्टल में जाकर गर्लफ्रैंड के नाम से जोर जोर से चिल्लाने लगा था और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा था। धमकी देते हुए शख्स ने हवा में फायरिं की और फायरिंग करने के बाद हॉस्टल के तीसरे मंजिला में चढ़कर वहां से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में शख्स गंभीर रुप से घायल हुआ है। शख्स को नजदीक के हॉस्पिटल में भरती किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल में दाखिल हो गई है।