BREAKING : पुणे हादसा : 15 लोगों के मौत के मामले में बिल्डर अग्रवाल , शहा, व्होरा, गांधी समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के कोंढवा तालाब मस्जिद इलाके में एक सोसाइटी की दीवार ढहने से 15 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 17 लोगों के मारे जाने की खबर है लेकिन पुणे जिला प्रशासन ने 15 लोगों के मौत की पुष्टि की है। यह दर्दनाक घटना देर रात डेढ़ बजे के आसपास घटी। इस मामले में पुलिस ने 8 लोग समेत साईट इंजीनियर, साईट सुपरवाईजर, लेबर कॉन्ट्रॅक्टर और भी कई लोगों पर भादंवि (IPC ) 304,34 के तहत अपराध दर्ज़ किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस हादसे के बाद दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ मेरी संवेदना है। साथ ही मुख्यमंत्री ने 5 लाख रुपए की मुआवजे देने की घोषणा की है।

इस मामले में पुलिस उपनिरीक्षक सागर सुरेश काले के शिकायत दर्ज़ कराने के बाद पुलिस ने एल्कॉन लँडमार्क रजिस्टर्ड संस्था के भागीदार बिल्डर जगदिशप्रसाद तिलकचंद अगरवाल (64), सचिन जगदिशप्रसाद अगरवाल (34), राजेश जगदिशप्रसाद अगरवाल (27), विवेक सुनिल अगरवाल (21), विपुल सुनिल अगरवाल (21), कांचन रजिस्टर संस्थेचे भागिदार बिल्डर पंकज व्होरा, सुरेश शहा और रश्मिकांत गांधी समेत कइयों के खिलाफ अपराध दर्ज़ कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मरने वालों में 15 कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र के बघार गांव के निवासी थे। कटिहार जिलाधिकारी ने भी इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में सभी मजदूर बलरामपुर के बघार गांव के ही हैं।