BUDGET 2019: महिलाओं के लिए हुईं ये घोषणएं

नई : समाचार ऑनलाइन – मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आज बजट पेश कर रही है। मोदी सरकार 2.0 का यह पहला बजट है। बजट के दौरान निर्मला ने बड़ा एलान किया है। जिसमें एक सेल्फ हेल्प ग्रुप में 1 महिला को 1 लाख रुपए का लोन मुद्रा लोन योजना के जरिए दिया जाएगा। इंफ्रास्ट्रचर पर विशेष ध्यान।

Live Budget –
महिलाओं के लिए –
– नारी की स्थिति को सुधारा जायेगा। महिला निति को आगे बढ़ाएंगे। मुंद्रा स्टैंडअप निति के मुताबिक महिलाओं को बढ़ावा दिया जायेगा। इसे सभी जिलों में लागु किया जाये। इसके अलावा एसआईटी में मुद्रा स्टैंडअप के मुताबिक एक सेल्फ हेल्प ग्रुप में 1 महिला को 1 लाख रुपए का लोन मुद्रा लोन योजना के जरिए दिया जाएगा।

– जनधन अकाउंट के तहत हर महिला का अपना अकाउंट होगा। जिस महिला का जन धन अकाउंट है और जो सेल्फ हेल्प ग्रुप में वैरिफाइड है उसे 5 हजार रुपए की ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी।

एनआरआई के लिए –
एनआरआई को आधार कार्ड जारी किए जाएंगे। उनको 180 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारत एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले NRI को आधार कार्ड जारी होगा। सरकार 4 और नए एम्बेसी खोलेगी।

सरकार 17 प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय स्थलों के रूप में विकसित कर रही है। सरकार 17 आइकॉनिक टूरिज्म साइट बनाएगी। एक डिजिटल रिपॉजिटरी बनेगी।