मुंबई में खुद को गोली मारकर बिल्डर ने की आत्महत्या

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बिल्डर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की घटना सामने आयी है। यह घटना मुंबई के चेंबूर में घटी है। यह घटना आज गुरुवार (सुबह) 11.30 बजे के करीब उजागर हुई। संजय अग्रवाल (50) नामक बिल्डर ने खुद को गोली मारकर हत्या की है। जब यह हादसा हुआ तब रिश्तेदार केबिन के बाहर थे। इस मामले में चेंबूर पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
चेंबूर में प्रसिद्ध बिल्डर संजय अग्रवाल यह संजोना विकासक के मालिक है। उन्होंने घर में लाइसेंस रिवाल्वर से गोली मार ली। बिल्डर द्वारा आत्महत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। चेंबूर स्थित सिंधी कॉलनी में सन्जोना कॉम्प्लेक्स नाम की इमारत में चौथे मंजिला पर वे रहते हैं, वहां पर ही उनका ऑफिस भी है। आज सुबह 11.25 बजे के करीब अपने घर में खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके वारदात में पहुंच गई थी। उनकी लाश को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया।
आत्महत्या करने की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि अपने बिजनेस को लेकर वे काफी परेशान थे। बिजनेस में दिन पर दिन उन्हें हानि हो रही थी। जिसके चलते वे काफी तनाव में थे। ऐसा अनुमान व्यक्त किया गया है।