नगर रोड पर दुकान में घुसी बस, दो घायल

पुणे : पुणे समाचार

तेज़ रफ़्तार बस के चाय की दुकान में घुसने से चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं। यह हादसा शुक्रवार सुबह 3 बजे के आसपास पुणे नगर रोड पर उस समय हुआ जब रफ़्तार तेज़ होने की वजह से चालक का बस पर से नियंत्रण खो गया। अहमदनगर से पुणे की ओर जा रही बस (MH 20 BL 3063)संणसवाड़ी इलाके में एक चाय की टपरी में जा घुसी। जिससे चालक और टपरी में काम कर रहा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।