पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 21 अक्टूबर को

चंडीगढ़ (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – कांग्रेस शासित पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। चुनाव आयोग ने शनिवार को इसकी घोषणा की। यहां जलालाबाद, दाखां, फगवाड़ा और मुकेरियां विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होंगे।

इन सीटों पर उपचुनाव कराना इसलिए जरूरी हो गया था क्योंकि जलालाबाद सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, दाखां की सीट आप के एच.एच फुलका और फगवाड़ा की सीट भाजपा के सोम प्रकाश ने छोड़ दी थी। वहीं मुकेरियां सीट के विधायक कांग्रेस के रजनीश पब्बी का हाल ही में निधन हो गया था।

मतों की गणना 24 अक्टूबर को होगी।

यहां की 117 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 78 विधायक हैं।

visit : http://punesamachar.com