सी. विकास राव ने एलआईसी के वेस्टर्न जोन मुंबई के जोनल मैनेजर बनें

मुंबई : समाचार ऑनलाईन – सी. विकास राव ने लाइफ इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के वेस्टर्न जोन, मुंबई के जोनल मैनेजर का पदभार संभाला। इस जोन में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन, दीव, दादरा और नगर हवेली के 23 डिवीजन्स का समावेश है। इस नियुक्ति से पहले राव एलआईसी के ईस्ट सेंट्रल जोन, पटना के जोनल मैनेजर के रूप में कार्यरत थे।  उन्होंने चार जोन्स में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। मुंबई मेट्रो डिवीजन्स के प्रमुख के रूप में सफलतापूर्वक जिम्मेदारियां निभाई हैं।

उनके योगदान के चलते ही 2001-2002 में मुंबई डीओ। ग्रोथ के मामले में नंबर वन डिवीजन बन गया। सेंट्रल ऑफिस में एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में वे पेन्शन और ग्रुप स्कीम्स एवं देश में मार्केटिंग/सीएलआईए वर्टिकल्स के प्रमुख भी रहे और दोनों वर्टिकल्स में रिकॉर्ड लैंडमार्क निर्मित किया। अपने कार्यकाल में एनआरआई इंश्योरेंस को लोकप्रिय बनाने में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। इसके पहले ईस्ट सेंट्रल जोन, पटना के जोनल मैनेजर के रूप में उन्होंने प्रीमियम इन्कम ग्रोथ और बजट के पर्सेंटेज एचीवमेंट में जोन को प्रथम स्थान दिलवाया एवं पॉलिसी ग्रोथ और एचीवमेंट ऑफ बजट में दूसरा स्थान दिलवाया। इस जोन ने ऑपरेशंस के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया।