Maharashtra: जलगांव में मौसी के पास पढ़ाई के लिए आई और हुआ अनर्थ; मामा और काका ने 7 महीने तक किया शोषण

जलगांव : ऑनलाइन टीम- जलगांव जिले के भुसावल में रिश्तो पर कालिख पोतने वाली एक घटना सामने आई है। अपनी मौसी के यहां पढ़ाई के लिए रहने गई नाबालिग लड़की के साथ उसके चाचा और मामा ने दुष्कर्म किया। विशेष बात यह है कि इस घटना की जानकारी अपनी मौसी को देने के बाद उसने भी जानबूझकर इसे नजरअंदाज किया। पीड़िता ने अपने चाचा, मामा और मौसी के खिलाफ बाजारपेठ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बाल यौन शोषण समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना की आगे की जांच की जा रही है।

17 वर्षीय पीड़िता मध्य प्रदेश की रहनेवाली है। पीड़िता कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश से अपनी मौसी प्रमिला संतोष गिरी के साथ भुसावल में रहने आई थी। इसी दौरान आरोपी चाचा संतोष लागीर गिरी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इस बारे में अपनी मौसी को बताने के बाद उसने जानबूझकर इसे नजरअंदाज कर दिया। इसलिए पीड़िता भुसावल में रहने वाले अपने मामा के साथ रहने चली गई।

लेकिन मामा संतोष वामनराव भारती ने भी लगातार सात महीने तक बच्ची का यौन शोषण किया। सात महीने की यातना सहने के बाद पीड़िता ने बाजारपेठ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत की। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने चाचा संतोष लागीर गिरि (53), मामा संतोष भारती (38) और मौसी प्रमिला संतोष गिरि (48) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक की तलाश कर रही है।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जलगांव भेज दिया। चाचा-मामा लगातार सात महीने तक रिश्ते को कलंकित करते हुए लड़की का शोषण किया। जिससे इलाके में खलबली मच गई। भुसावल पुलिस मामले की जांच कर रही है।