येवला-मनमाड भीषण सड़क दुर्घटना, 6 की मौत 

नासिक | समाचार ऑनलाइन – येवला-मनमाड मार्ग पर अनकाई बारी में भीषण सड़क दुर्घटना घटी। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में तीन महिला, दो पुरुष और एक छोटा बच्चा शामिल है। यह भीषण सड़क दुर्घटना आज तड़के पांच बजे के आसपास घटी।
मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना आयशर ट्रक और एर्टिगा कार में जोरदार टक्कर होने से हुई।  प्राथमिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक नगर जिले के रहने वाले थे। यह दुर्घटना इतना भीषण था की कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गया।  यह दुर्घटना किस तरह हुई, ये बात अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर गाड़ियों को सड़क से हटाने का काम कर रही है। यह घटना कैसे हुई, किस की गलती से घटना हुई, मृतकों की पहचान, घायलों के नाम आदि की जांच में पुलिस की टीम जुटी है।

दो दिन में दूसरी बार डाउन हुआ फेसबुक, जनता कर रही शिकायत