सावधान! अगर आप हैं इन बीमारियों के शिकार तो न खाये आम, वरना हो सकता ये नुकशान

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – इन दिनों आम का मौसम है। विटामिन और आयरन से भरपूर आम भला किसे पसंद नहीं होता। मीठे रसीले आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसे फलों का राजा कहते हैं। आम के अनेक फायदे भी है। साथ-साथ कुछ नुकशान भी है। हमारे देश में लगभग 12 किस्‍म के आम पाए जाते हैं, जिसमें से अल्फोंसो, चौंसा, दशहरी, लंगड़ा, केसर, बादामी आदि आम लोगों की बड़ी पसंद हैं। ज्‍यादा आम खाने से जहां वजन बढ़ता है, वहीं इसको खाने से एलर्जी भी हो सकती है।

इन बीमारियों के शिकार वाले आम का सेवन करने से बचें –
– जिन लोगों का पेट खराब हो जाता है उन्‍हें आम का सेवन नहीं करना चाहिये।
– इसे खाने से साइनस की दिक्‍कर शुरू हो जाती है।
– मोटापे से परेशान लोगों को आम का सेवन काफी सोच समझ कर करना चाहिये। क्‍योंकि इसमें खूब कैलोरीज पाई जाती हैं जिससे शरीर का वजन बढ़ने लगता है।
– मधुमेह रोगियों के लिए ज्‍यादा आम का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। यह आपके ब्‍लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
– यदि आपको साफ सुथरी त्‍वचा चाहिये तो आम को लिमिटिड मात्रा में खाएं नहीं तो फोड़े, फुंसी और मुंहासों की शिकायत हो सकती है।
– इसको खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है।
– तो अगर आपको आम खाना पसंद हैं तो इसके नुकसान को देखते हुए खुद पर थोड़ा काबू रखें और सीमित मात्रा में इस फल का मजा लें !