वाईसीएम हॉस्पिटल के डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

पिंपरी। संवाददाता – शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाते हुए महिला को जान से मारने की धमकी देने को लेकर पिंपरी चिंचवड मनपा के वाईसीएम हॉस्पिटल के एक डॉक्टर के खिलाफ निगड़ी पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। डॉ विनायक पाटिल निवासी सन्त तुकाराम नगर, पिंपरी, पुणे ऐसा मामला दर्ज किए गए डॉक्टर का नाम है। उसके खिलाफ एक 36 साल की महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, डॉ पाटिल मनपा के वाईसीएम हॉस्पिटल में चिकित्सा अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं। जबकि पीड़ित महिला घरों में काम कर अपना गुजारा करती है। शुक्रवार की रात पाटिल ने उसे फोन पर शरीर सुख की मांग की। अगर वह इसके लिए उसके फ्लैट पर नहीं आती है तो उसे बदनाम कर जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर निगड़ी पुलिस ने डॉ पाटिल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।