Chandrakant Patil Birthday | पालकमंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल पर शुभकामनाओं की बारिश (VIDEO)

पुणे के दिग्गजों ने किया अभिष्टचिंतन

 

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Chandrakant Patil Birthday | पालकमंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल का १० जून को जन्मदिन उत्साह से मनाया गया. पुणे जिले के सभी स्तर के मंत्री पाटिल पर शुभकामनाओं की बरसात की गई. शुक्रवार की रात कोथरूड में उनके घर पर कई दिग्गजों ने नामदार पाटिल से मुलाकात कर शुभकामनाएं (Chandrakant Patil Birthday) दी. जबकि शनिवार की सुबह से कार्यकर्ताओं की तरफ से मंत्री पाटिल पर शुभकामनाओं की बरसात हुई.

 

विधायक चंद्रकांत दादा पाटिल हर वर्ष अपना जन्मदिन पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देते हुए सामाजिक भाईचारे को बनाए रखते हुए मनाते है. इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन स्वास्थ्य सेवा के लिए समर्पित किया है. कार्यकर्ताओं से जन्मदिन पर पुष्पगुच्छ अथवा उपहार न देकर, आर्थिक दृष्टि से दुर्बल परिवार के मरीजों की सेवा के लिए आर्थिक मदद करने की अपील की है.

 

मंत्री पाटिल की अपील का कार्यकर्ताओं की तरफ से सकारात्मक रिस्पांस मिला. भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवा के लिए आर्थिक मदद के तौर पर चेक सौंपा. साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों के मान्यवरों की तरफ मंत्री पाटिल का अभिष्टचिंतन किया गया.

 

राज्य सहकार परिषद के अध्यक्ष विद्याधर अनास्कर, विधायक माधुरी मिसाल, अश्विनी जगताप, विधायक भीमराव तापकीर, विधायक रवींद्र धंगेकर, भाजपा पुणे शहर अध्यक्ष जगदीश मुलीक, धीरज घाटे, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रुपाली चाकणकर, हेमंत रासने, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडे, महासचिव मुरलीधर मोहोल, पुणे मनपा आयुक्त विक्रम कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक, पुलिस उपायुक्त सोहेल शर्मा, उद्यमी समीर पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप गारटकर, शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप, दीपक मानकर, ट्रैफिक पुलिस आयुक्त विजय कुमार मगर के साथ विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की तरफ से मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई.

साथ ही स्वास्थ्य सेवा के लिए मदद के तौर पर चेक विधायक पाटिल को सौंपा गया. इन सभी के प्रति मंत्री पाटिल ने आभार जताया. साथ ही जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिया.

 

पालकमंत्री चद्रकांत पाटिल के जन्मदिन पर पुष्पगुच्छ व उपहार न देकर जरुरतमंद मरीजों के उपचार के लिए योगदान देने की अपील की गई थी. इसके अनुसार पांच लाख एक हजार रुपए का चेक सौंपते हुए उद्यमी समीर पाटकल, स्मिता पाटिल,‍ एड. तनिशा पाटिल, अंजली पाटिल उपस्थित थे.

 

Web Title :- Chandrakant Patil Birthday | Wishes showered on Guardian Minister Chandrakantada Patil

 

इसे भी पढ़ें