जिसके लिए किया सेक्स चेंज, बनी लड़का, वही दे गई धोखा

कोझीकोड : समाचार ऑनलाइन – केरल के पेरुवन्नमुझी में अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए एक महिला ने ‘सेक्स रि-असाइनमेंट सर्जरी’ कराकर अपना सेक्स चेंज करा लिया। महिला अब दीपू आर दर्शन (पहले अर्चना राज) बन गई है। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट ये है कि दीपू उर्फ़ अर्चना जिस लड़की से शादी करना चाहती थी, उसने अब इनकार कर दिया है।

यह मामला केरल के कोझिकोड का है। यहां 22 साल के दीपू आर दर्शन (अर्चना राज) अपनी एक कलीग से शादी करना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने अपना सेक्स चेंज कराया, लेकिन सर्जरी के बाद लड़की ने उनसे शादी करने से मना कर दिया। लड़की की किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी भी तय हो गई है।

पेरुवन्नमुझी के रहने वाले दीपू ने दो महीने पहले ही सर्जरी कराई थी। सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह हर किसी के लिए मजाक बन गए हैं। उन्होंने अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए चेन्नई के एक अस्पताल में सर्जरी के लिए तकरीबन 2 लाख रुपये खर्च किए। दीपू की प्रेमिका उनकी कलीग थी। दीपू ने बताया कि वह अपनी 22 साल की प्रेमिका से संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ने एक साथ यह डिसीजन लिया था कि शादी करने और साथ रहने के लिए मैं सेक्स चेंज करा लूं, लेकिन वो शादी से पीछे हट गई है।

दीपू ने लड़की के मंगेतर से भी संपर्क कियालेकिन जब लड़की ने उसके साथ किसी भी तरह के संबंध न होने की बात कही तो मंगेतर ने उसे धमकाकर वापस भेज दिया। दीपू ने बताया कि उसने पेरुवन्नमुझी पुलिस थाने की भी मदद लेनी चाही लेकिन लड़की अपने रुख पर कायम रही और पुलिस को बताया कि वह दिमागी रूप से अस्थिर थी। महिला ने बताया कि वह अगले महीने शादी करने वाली है। दीपू महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि महिला के जोर देने पर ही उन्होंने सर्जरी कराई थी।