बिहार में बदली छाई

पटना, 17 दिसंबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को बदली छाई हुआ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। बिहार के गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 8़8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा,”अगले एक-दो दिनों के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। ”

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 14.8 डिग्री और पूर्णिया का 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।