छत्रपति शिवाजी महाराज का 345 वा राज्याभिषेक समारोह आज

पुणे समाचार

महाराष्ट्र सहित पूरे देश में आज छत्रपति शिवाजी महाराज को याद किया जा रहा है। अखिल भारतीय शिवराज्याभिषेक महोत्सव समिती की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज, इनके 345 वे राज्याभिषेक समारोह का आयोजन आज रायगढ़ के प्राचीन किले पर किया जा रहा है. केवल महाराष्ट्र से नहीं, बल्कि पुरे देश भर से लाखो शिवभक्त यहां एकत्रित हो रहे हैं।

सोशल मीडिया से लेकर गूगल पर आज की जेनरेशन इस महान राजा के बारे में जानकारियां जुटा रहे हैं। दरसअल, आज से 344 साल पहले 6 जून 1674 को शिवाजी मुगलों को परास्त कर लौटे थे और उनका मराठा शासक के रूप में राज्याभिषेक हुआ था।