मुख्यमंत्री और गडकरी का आपस में ही तालमेल नहीं

नांदेड़। समाचार ऑनलाइन
मराठा आरक्षण के मसले पर गरमाई सियासत के बीच सोमवार को  कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण ने नांदेड़ में संवाददाताओं से की गई बातचीत में सत्तादल पर फब्ती कसते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बीच ही तालमेल नजर नहीं आता। मुख्यमंत्री कहते हैं कि नौकरियां देंगे और गडकरी पूछ रहे हैं कि नौकरियां हैं कहां? फब्ती कसने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने यह दावा भी किया कि राज्य में 24 लाख सरकारी पद रिक्त पड़े हैं।
[amazon_link asins=’B075FY4RWK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’40a8915d-995c-11e8-a3ab-e7e4dd986850′]
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले दिनों मराठा आरक्षण और रोजगार को लेकर कहा था कि, आरक्षण दे भी दिया जाता है तो समाज को देने के लिए नौकरियाँ है कहाँ? क्योंकि बैंकों में आईटी की वजह से नौकरियां घट गई हैं। सरकारी नियुक्तियां रुक गई हैं। हालांकि बाद में ट्वीट कर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आरक्षण के मापदंड को ‘जाति से आर्थिक परिस्थितियों’ में बदलने की योजना नहीं बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि, गरीब गरीब होता है, उसकी कोई जाति, पंथ या भाषा नहीं होती है। चाहे कोई भी धर्म हो- मुस्लिम, हिंदू या मराठा जाति, सभी समुदायों में एक हिस्सा ऐसा है जिसके पास पहनने के लिए कपड़े नहीं हैं, खाने के लिए भोजन नहीं है। हमें हर समुदाय में गरीब वर्ग के सबसे गरीबों पर भी विचार करना चाहिए। यह एक सामाजिक-आर्थिक सोच है और इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
गडकरी के इस बयान पर चहुँओर से टिप्पणियां की जाने लगी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए तंज कसते हुए कहा, गडकरी ने वही सवाल उठाया है जिसे आज पूरा देश उठा रहा है। इसके बाद नांदेड़ में संवाददाताओं के साथ की बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण ने गडकरी के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जिन्होंने मराठा आरक्षण के फैसले तक राज्य सरकार की मेगा भर्ती पर रोक लगाने की घोषणा की है, को भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा भाजपा नेताओं में ही आपसी तालमेल नजर नहीं आता। एक सवाल करते हैं कि नौकरियां कहां है,?, वहीं मुख्यमंत्री मात्र मेगा भर्ती पर स्टे लाने की घोषणा करते हैं। मेगा भर्ती पर इस तरह से रोक लगाने से क़ाफी हंगामा मचा है। इससे काफी लोगों का नुकसान होगा। उन्होंने भाजपा सांसद हिना गावित के वाहन पर किये गए हमले की कड़ी निनंदा की कड़ी निंदा कही मेहनत लगाई है हजे।