मुंह के भांप से इंजन नहीं चलता है, मुख्यमंत्री ने राज ठाकरे पर साधा निशाना 

 
नाशिक : समाचार ऑनलाइन – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने इंजन भाड़े पर लिया है। लेकिन शरद पवार साहेब को यह मालूम नहीं कि मुंह के भांप से इंजन नहीं चल सकता है। मुंह के भांप से इंजन चल सकता तो वह अबतक दिल्ली पहुंच गए होते। लेकिन यह इंजन गली में ही रह गई। क्योकि नोटबंदी के कारण राज ठाकरे की दुकान बंद हो गई। इसलिए खीज निकाल रहे हैं। राष्ट्रवादी की भी यही हालत होगी। यह कड़ी टिप्पणी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाशिक की सभा में की।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का शनिवार को आखिरी दिन है। नाशिक की सभा में मुख्यमंत्री के निशाने पर राज ठाकरे थे। लेकिन इसके अलावा भी उन्होंने शरद पवार, छगन भुजबल पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भुजबल ने भ्रष्टाचार किया, तिजोरी लूटने की वजह से जेल में डाला। उनके खिलाफ जल्द सुनवाई शुरू होगी। न्यायदेवता उनके पापों का फैसला करेंगे।

बालाकोट में सैनिकों दवारा की गई कार्रवाई को लेकर राज ठाकरे ने टिपण्णी की है। यह सैनिकों पर संदेह करने के बराबर है। कांग्रेस देशद्रोह पर लगाम लगाने वाली धारा 124अ रद्द करने की बात कह रही है। उन्होंने देश को बचाने के लिए मोदी को ताकत देने की अपील लोगों से की।