बिहार में आसमान साफ, खिली धूप

पटना (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही खिली धूप निकली है। इस बीच, हालांकि तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसमविदों का कहना है सोमवार को तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई थी परंतु मंगलवार को हवा की गति बढ़ने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा दिन में खिली हुई निकलेगी जिससे अधिकतम तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अन्य शहरों में गया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का 10.0 डिग्री तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री और अधिकतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।