मप्र में बादल छाए, बारिश की संभावना

भोपाल (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार को बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर राज्य में नजर आ रहा है, जिसके चलते रविवार की सुबह से बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है। वहीं, आगामी 24 घंटों में मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21 डिग्री , ग्वालियर का 22.4 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 30.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29़.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

visit : http://punesamachar.com